मंगलवार, 22 मार्च 2016

होली प्रेम गीत ..........(साजन सजनी प्रेम तकरार )

(साजन सजनी प्रेम तकरार )

(सजनी)
जा रे जा रे जा रे पिया रे
जा रे जा रे जा रे पिया रे
मेरे प्यार की कद्र न जानी
फिर क्यों तेरे संग में डोलू
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!

(साजन)
सुनरी सजनी, तू क्यों रूठे
तू जो रूठे, मेरा दिल टूटे
जब तक तुझ पे रंग न डालू
कैसे मनेगी मेरी होली रे …
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!

(सजनी)
तेरी यादो से रोज रंगी मैं
फिर भी तूने नजर न डारी
मेरे प्यार का असर नही है
फिर क्यों रंगू मै तेरे रंग रे
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!

(साजन)
ख्यालो में तू मेरे ख्वाबो में तू
मेरे नयनो में बसी तस्वीर तेरी
तेरे बिन मेरा ये जीवन सूना
तुझ से ही मेरी तकदीर जुडी
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!

(सजनी)
झूठे तेरे चाहत के वादे , इरादे
तुझे लुभाने किये कितने बहाने,
अब ना करू कोई शिकवा शिकायत
कोई नया बहाना अब ना खोजू
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!
तेरे संग मै न होली खेलू ,जा रे जा रे जा रे पिया रे !!

(साजन)
तू ही तो मेरे जीवन की रानी
किसने तेरे मन में शंका डाली
शिकवा शिकायत तेरा हक़ है
इसका कभी मै बुरा नहीं मानू
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!
मै तो तेरे संग होली खेलू आ रे आ रे आ रे पिया रे !!

(साजन सजनी)
हाँ री सजनी, हाँ रे सजना
आज जी भर के दूजे पर
हम रंग डाले बनके रसिया,
होली का हमको नही इंतज़ार

आजा रे आजा रे अपने रंग में रंग दे मेरा जिया रे !!
जा रे जा रे जा रे पिया रे ..जा रे जा रे जा रे पिया रे !!
आजा रे आजा रे आजा रे….रंग से रंग दे मेरा जिया रे !!
जा रे जा रे जा रे पिया रे ..जा रे जा रे जा रे पिया रे !!
!
!
!
डी. के. निवातियां

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here होली प्रेम गीत ..........(साजन सजनी प्रेम तकरार )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें